फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Yoga day tomorrow, people engaged in preparations

Amethi News: योग दिवस कल, तैयारियों में जुटे लोग

Mon, 19 Jun 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 19 Jun 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Yoga day tomorrow, people engaged in preparations
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए चल रहा शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गौरीगंज (अमेठी)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बुधवार को है। योग दिवस को सफल बनाने के लिए इन दिनों गांव-गांव योग शिविर आयोजित हो रहा है। सोमवार को योग शिविर मेें योगासान कराते हुए फायदे गिनाए गए। साथ ही 21 जून के लिए वृहद कार्यक्रम की तैयारियां भी पूरी की जा रही हैं।
सोमवार को अमेठी स्थित डॉ. भीम राव अंबेडकर स्टेडियम, आईटीआई, ग्राम पंचायतों समेत कई स्थानों पर योगासन कार्यक्रम आयोजित हुए। कार्यक्रम में लोगों ने योग का अभ्यास करते हुए प्रतिदिन योग व प्राणायाम करने का संकल्प लिया। प्रशिक्षकों ने मौजूद लोगों को योगासन करने की विधि बताते हुए फायदे बताए।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में 21 जून को आयोजित होने वाले योग शिविर को सफल बनाने की तैयारियां पूरी की गई। जिला मुख्यालय पर प्रभारी मंत्री व अफसरों समेत बड़ी संख्या में लोग योगाभ्यास करेंंगे। कार्यक्रम सफल हो इसके लिए विभागवार जिम्मेदारी देते हुए तैयारियां की जा रही है। बेसिक शिक्षा विभाग भी योग दिवस पर बच्चों को स्कूल में आमंत्रित कर योग क्रियाएं कराने के साथ उन्हें हलवा व फल वितरित करने की तैयारियां पूरी की गई। बीएसए संगीता सिंह ने बताया कि 20 जून को स्कूल में साफ-सफाई करने के साथ 21 जून को बच्चों को स्कूल में आमंत्रित कर योगासन कराते हुए रिपोर्ट देने को कहा गया है। योग शिविर आयोजन में लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed