{"_id":"68e17378bd969cbda5042e96","slug":"x-ray-tests-stalled-at-chc-patients-upset-amethi-news-c-96-1-ame1022-149722-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सीएचसी में एक्सरे जांच ठप, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सीएचसी में एक्सरे जांच ठप, मरीज परेशान
Sun, 05 Oct 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 05 Oct 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
फुरसतगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुरसतगंज में तीन सप्ताह से एक्सरे नहीं हो रहा है। एक्सरे टेक्नीशियन बिना सूचना अस्पताल नहीं आ रहे हैं। जांच न होने से मरीजों को निजी सेंटरों पर एक्सरे कराना पड़ रहा है।
सीएचसी पर बहादुरपुर ब्लॉक की 34 ग्राम पंचायतें और नगर पालिका जायस की जनता निर्भर है। यहां पर रोजाना बड़ी संख्या में मरीज एक्सरे जांच के लिए आते हैं, लेकिन सुविधा ठप होने से अब उन्हें निजी केंद्रों का सहारा लेना पड़ रहा है। निजी केंद्रों पर जांच के लिए अधिक शुल्क वसूलने के चलते गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। कई मरीजों को समय पर जांच न मिलने से इलाज में भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
स्थानीय निवासी राम सजीवन, राम गुलाम, सतीश, कुंवारे और राजाराम का कहना है कि एक्सरे सुविधा बंद होने से मरीज बेहाल हैं। मरीजों को मजबूरन दूसरे कस्बों या प्राइवेट लैब का रुख करना पड़ रहा है। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि एक्सरे टेक्नीशियन अमित कुमार पिछले तीन सप्ताह से ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं और न ही फोन पर संपर्क हो पा रहा है।
विज्ञापन
अधीक्षक डॉ. अभिषेक शुक्ला ने बताया कि इस बाबत उच्चाधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही स्थिति सामान्य कर मरीजों को फिर से एक्सरे की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र की इस प्रमुख जांच सेवा को शीघ्र बहाल किया जाए ताकि मरीजों को समय पर इलाज मिल सके।