{"_id":"6ae0fb9bd3be246d710f3bd3","slug":"all-opposition-parties-should-join-the-mega-rally-amethi-news-c-96-1-ame1002-179114-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: महारैली में शामिल हों सभी विपक्षी दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: महारैली में शामिल हों सभी विपक्षी दल
Wed, 28 Oct 2026 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 28 Oct 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से वार्ता करते हिमांचल प्रदेश के विधायक मलेंद्र राजन। स्रो
अमेठी सिटी। हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस विधायक और अमेठी के एआईसीसी ऑब्जर्वर मलेन्द्र राजन ने मंगलवार को गौरीगंज स्थित केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय के राजीव गांधी सभागार में प्रेसवार्ता की। उन्होंने केंद्र सरकार पर वोट चोरी के आरोप लगाते हुए एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली वोट बचाओ, देश बचाओ महारैली में सभी विपक्षी दलों से शामिल होने की अपील की।
मलेन्द्र राजन ने कहा कि कांग्रेस का दो माह का अभियान लोकतंत्र, संविधान और नागरिकों के मताधिकार की रक्षा के लिए चलाया जाएगा। इसके तहत पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव, बूथ-बूथ और घर-घर जाकर मतदाता सूची की निष्पक्षता के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे। जनचौपाल और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से भी मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा। बूथ स्तर पर मतदाता सूची में सुधार के लिए अभियान चलाया जाएगा।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार वोट चोरी कर लोकतंत्र को कमजोर कर रही है। उन्होंने कहा कि जब तक मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से नहीं हटाया जाता है, तब तक कांग्रेस कार्यकर्ता मताधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष करते रहेंगे। उन्होंने अमेठी के लोगों से भी दिल्ली पहुंचकर महारैली में शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन
उधर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में रैली में अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया। जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि जिले में व्यापक जनसंपर्क कर लोगों को अभियान से जोड़ा जाएगा। बैठक में पूर्व मंत्री नकुल दुबे, सुरेंद्र विक्रम पंजाबी सिंह, जिला प्रवक्ता अनिल सिंह सहित पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।