{"_id":"6ae0fa336e13b535f506e08a","slug":"roshni-wins-carrom-board-amethi-news-c-96-1-ame1002-179121-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: कैरम बोर्ड में रोशनी ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: कैरम बोर्ड में रोशनी ने मारी बाजी
Wed, 28 Oct 2026 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 28 Oct 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शाहगढ़ में कैरम प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्राएं। स्रोत- स्कूल प
शाहगढ़। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शाहगढ़ में मंगलवार को खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा दिखाई। खो-खो, कबड्डी, कैरम बोर्ड, बैडमिंटन और रस्सी कूद प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रधानाचार्य नहरका मिश्रा ने विजेता छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया।
खो-खो टीम में मिष्टी, आस्था, आकांक्षा, रिश, सिमस और काजल शामिल रहीं। कबड्डी टीम में खुशी और महिमा सहित अन्य छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कैरम बोर्ड प्रतियोगिता में रोशनी ने प्रथम और आंचल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन में अंजली प्रथम और वंदना द्वितीय स्थान पर रहीं। रस्सी कूद प्रतियोगिता में शिवानी ने प्रथम और काजल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिताओं के दौरान छात्राओं में उत्साह देखने को मिला। खेल गतिविधियों के माध्यम से छात्राओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और आपसी सहयोग की भावना विकसित करने का अवसर मिला। विद्यालय में इस तरह के आयोजन छात्राओं को पढ़ाई के साथ खेलों में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य नहरका मिश्रा ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। नियमित खेल अभ्यास से अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित होती है। उन्होंने छात्राओं को पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।