फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Immersion of 1,480 idols amidst chants

Amethi News: जयकारों के बीच 1480 प्रतिमाओं का विसर्जन

Wed, 28 Oct 2026 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 28 Oct 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Immersion of 1,480 idols amidst chants
 ठेंगहा के रामघाट विकास समिति के मेले में ​शिव बरात का दृश्य प्रस्तुत करते कलाकार।-संवाद
अमेठी सिटी। बैंड-बाजे की धुन और मां दुर्गा के जयकारों के बीच सोमवार रात जिले में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। शरद पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी। जिले के विभिन्न घाटों पर कुल 1480 प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। यात्रा में श्रद्धालु नाचते-गाते और अबीर-गुलाल उड़ाते हुए घाटों तक पहुंचे।
विज्ञापन


गौरीगंज में मां दुर्गा की प्रतिमाओं के साथ आकर्षक झांकियां सजाकर विसर्जन यात्रा निकाली गई। बैंड-बाजे और डीजे की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते आगे बढ़े। प्रमुख मार्गों पर झांकियां देखने के लिए भीड़ जुटी रही। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। अमेठी कस्बे में भी पूजा पंडालों से प्रतिमाओं की यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन


श्रद्धालु प्रमुख मार्गों से होते हुए विसर्जन स्थलों तक पहुंचे। मुसाफिरखाना, शाहगढ़, जगदीशपुर और बाजारशुकुल में भी प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। ठेंगहा के पौराणिक रामघाट, थौरी के आमघाट और इसौली सहित जिले के अन्य घाटों पर श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा को विदाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संग्रामपुर के ठेंगहा स्थित पौराणिक रामघाट पर आयोजित मेले में 108 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। रामघाट विकास सेवा समिति के प्रबंधक करुणेश चंद्र मिश्र ने मेले का शुभारंभ किया। मेले में झांकी प्रतियोगिता भी आयोजित हुई।


बालाजी समिति की झांकी को मिला पहला स्थान
अमेठी। झांकी प्रतियोगिता में बालाजी दुर्गा पूजा समिति ठेंगहा की झांकी को प्रथम स्थान मिला। मंदिर के स्वरूप में तैयार झांकी आकर्षण का केंद्र रही। हालांकि समिति के सदस्यों ने पुरस्कार लेने से इन्कार कर दिया। बदलापुर मेंहदा की समिति दूसरे स्थान पर रही, जबकि मां खजुरिया देवी दुर्गा पूजा समिति शुकुलपुर की शिव तांडव और राधा-कृष्ण नृत्य प्रस्तुति तीसरे स्थान पर रही। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, काशी तिवारी अरविंद चतुर्वेदी,आशुतोष मिश्र, आलोक मिश्र, कैलाश शुक्ला, धीरेंद्र शुक्ला, अरुण सिंह, विकास शुक्ला, सोनू मौर्य, पुलक मिश्र और अनुराग मिश्रा आदि मौजूद रहे।



डीएम व एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
विसर्जन स्थलों और यात्रा मार्गों पर पुलिस बल, पीएसी के जवान और राजस्वकर्मी तैनात रहे। घाटों पर गोताखोरों की व्यवस्था भी की गई थी। डीएम शशांक चौधरी और एसपी सरवणन टी ने घाटों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed