फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Workers should unite for victory in Panchayat and Assembly elections: Shankar Giri

पंचायत व विस चुनाव में जीत के लिए जुटें कार्यकर्ता : शंकर गिरी

Sat, 29 Mar 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 29 Mar 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Workers should unite for victory in Panchayat and Assembly elections: Shankar Giri
अमेठी सिटी। कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। कार्यकर्ताओं के दम पर 2047 तक एक बार फिर भारत को विश्व गुरु और विकसित भारत बनाया जा सकेगा। हर एक कार्यकर्ता को कठोर परिश्रम कर अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाना होगा। आगामी पंचायत व 2027 विधानसभा चुनाव में जीत का परचम फहराने के लिए पूरी ताकत से जुटना होगा। ये बातें भाजपा जिला प्रभारी व प्रदेश मंत्री शंकर गिरी ने शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में स्नेह मिलन कार्यक्रम के दौरान कहीं।
विज्ञापन



जिला मुख्यालय गौरीगंज स्थित जिला भाजपा कार्यालय में स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि शंकर गिरी व भाजपा जिलाध्यक्ष समेत मंचासीन लोगों ने महापुरुषों के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन



भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान व स्वाभिमान पर कभी आंच नहीं आने देंगे। बूथ इकाई के ढांचे को पन्ना प्रमुख तक मजबूत करना होगा। आगामी दिनों में मंडल से लेकर बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से सीधे रूबरू होंगे। कार्यकर्ताओं को मेरा बूथ सबसे मजबूत के मंत्र को साकार करना होगा। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री प्रभात शुक्ल ने किया। इस दौरान निवर्तमान जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र, भाजपा जिला प्रवक्ता चंद्रमौलि सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष उमाशंकर पांडेय, दुर्गेश त्रिपाठी, चंद्र प्रकाश मिश्र मटियारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed