{"_id":"6772f2c41e7cb99b4608a4da","slug":"workers-should-unite-and-prepare-for-the-upcoming-assembly-elections-amethi-news-c-96-1-ame1008-132244-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: आगामी विधानसभा चुनाव की एकजुट होकर तैयारी करें कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: आगामी विधानसभा चुनाव की एकजुट होकर तैयारी करें कार्यकर्ता
Tue, 31 Dec 2024 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 31 Dec 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिला मुख्यालय स्थित सपा कार्यालय में सोमवार को जिलाध्यक्ष राम उदित यादव की अगुवाई में बैठक हुई, जिसमें पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में लगने पर जोर दिया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के सिद्धांतों और विचारधारा को घर-घर पहुंचाएं। सभी एकजुट होकर मेहनत करें।
जिला प्रवक्ता राजेश मिश्र ने कहा कि पार्टी ने हमेशा जनता के हितों को सर्वोपरि रखा है। आगामी चुनाव में पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाना हम सभी का दायित्व है। सपा नेता सिंधु जीत सिंह ने कहा कि पार्टी गरीब, मजदूर व किसानों के हितों की सच्ची प्रतिनिधि है। आगामी चुनाव में एकजुट होकर काम करने के साथ सभी वर्ग के लोगों को न्याय और विकास से जोड़ना होगा। नये वर्ष में कार्यक्रमों की चर्चा के साथ रणनीति बनाई गई। इस मौके पर पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।