फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Workers should strengthen the organization

Amethi News: संगठन को मजबूत बनाएं कार्यकर्ता

Thu, 08 May 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 08 May 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Workers should strengthen the organization
गौरीगंज ​स्थित सपा कार्यालय में बैठक करते पार्टी कार्यकर्ता।- स्रोत : पार्टी सूत्र  
अमेठी। जिला मुख्यालय स्थित सपा कार्यालय पर बुधवार को जिलाध्यक्ष राम उदित यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों पर चर्चा करते हुए रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन




बैठक में संगठन विस्तार, बूथ कमेटियों का गठन और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। जिलाध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया। कहा कि संगठन की मजबूती से ही चुनाव में सफलता मिल सकती है। पार्टी प्रवक्ता राजेश मिश्र ने कहा कि समाजवादी पार्टी जनहित की राजनीति करती है। पंचायत से विधानसभा तक पार्टी का लक्ष्य गरीब, किसान और महिलाओं को सशक्त बनाना है।
विज्ञापन




प्रदेश सचिव हीरालाल यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार ने किसानों और युवाओं को सिर्फ वादे किए हैं। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। समाजवादी मजदूर सभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह ने महंगाई और बेरोजगारी का मुद्दा उठाया। कहा कि मजदूरों की स्थिति लगातार खराब हो रही है। इस दौरान अरशद अहमद, संग्राम सिंह, महेंद्र यादव, मनीराम वर्मा, जियालाल, राकेश यादव, विश्वनाथ यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed