{"_id":"613f8f818ebc3ea6b4135b11","slug":"womens-are-not-getting-treatment-due-to-shortage-of-gynacologist-amethi-news-lko595413992","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्त्री रोग विशेष न होने से महिलाओं का इलाज मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्त्री रोग विशेष न होने से महिलाओं का इलाज मुश्किल
विज्ञापन
02 : गौरीगंज : जिला अस्पताल में सोमवार को उमड़ी मरीजों की भीड़। -संवाद
- फोटो : AMETHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। जिला अस्पताल में एक भी स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ न होने से महिलाओं का इलाज मुश्किल हो गया है। सीएचसी की जिन चिकित्सक को अस्पताल से संबद्ध किया गया है वो दोनों ही सोमवार अवकाश पर थीं। दोनों चिकित्सकों के कक्ष में ताला बंद रहा। काफी देर तक मरीज फर्श व बेंच पर बैठ कर इंतजार करती रहीं। उसके बाद बिना इलाज लौटना पड़ा।
मलिक मोहम्मद जायसी संयुक्त जिला अस्पताल में एक भी स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं है। महिला मरीजों का उपचार करने के लिए सीएचसी फुरसतगंज में तैनात डॉ. काजल साहू व सीएचसी अमेठी में पोस्ट डॉ. जरीना खां को जिला अस्पताल से संबद्ध किया गया है।
अस्पताल में सुबह आठ बजे से अपराह्न दो बजे तक की ओपीडी है। सोमवार सुबह 10:30 बजे जिला अस्पताल में इनके ओपीडी कक्ष में ताला बंद मिला। मरीज फर्श व बेंच पर बैठ कर चिकित्सक का इंतजार करते दिखे। अस्पताल में मौजूद स्टाफ भी मरीजों को कोई जानकारी नहीं दे रहे। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को इलाज के लिए काफी मुश्किल हुई।
विज्ञापन
अवकाश पर थीं दोनों चिकित्सक : सीएमएस
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि सीएचसी फुरसतंगज में तैनात डॉ. काजल साहू व अमेठी में पोस्ट डॉ. जरीना खां जिला अस्पताल से संबद्ध हैं। सोमवार को दोनों चिकित्सक अवकाश पर थीं। महिला मरीजों की सुविधा के लिए जिला अस्पताल में महिला चिकित्सकों की तैनाती का अनुरोध शासन से किया गया है।