{"_id":"6764677ba87023215e06124d","slug":"women-upset-over-not-getting-ration-surround-dso-office-amethi-news-c-96-1-ame1008-131552-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: राशन न मिलने से बिफरीं महिलाएं, घेरा डीएसओ कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: राशन न मिलने से बिफरीं महिलाएं, घेरा डीएसओ कार्यालय
Fri, 20 Dec 2024 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 20 Dec 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। राशनकार्ड होने के बावजूद पात्र लोगों को राशन नहीं मिलने व विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की कार्यप्रणाली को लेकर आक्रोशित किसान संगठन की महिलाओं ने जिला मुख्यालय की सड़कों पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय का घेराव कर डीएसओ को ज्ञापन सौंपा।
जिले में राशनकार्ड उपभोक्ताओं को आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कभी सूची से ही नाम कट जाता है तो कभी कोटेदार राशन वितरण में धांधली करते हैं। ऐसे में पात्र लोगों को दफ्तरों का चक्कर काटना पड़ता है। इन्हीं मामलों को लेकर बृहस्पतिवार को जन कल्याण समिति की अध्यक्ष रीता सिंह की अगुवाई में किसान व पात्र लाभार्थी जिला मुख्यालय स्थित रेलवे स्टेशन परिसर में एकत्र हुए। वहां से किसानों व राशनकार्ड लाभार्थियों ने डीएसओ के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय पहुंचकर किसानों ने घेराव करते हुए अपनी आवाज बुलंद की। डीएसओ को दिए ज्ञापन में बताया है कि शासन की ओर से गरीब पात्र लाभार्थियों को क्षेत्रीय उचित दर की दुकानों से राशन वितरित किया जाता है, लेकिन विभागीय अधिकारी व कर्मचारियों की लापरवाही के चलते पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। राशनकार्ड होने के बावजूद जब लाभार्थी कोटेदार के यहां राशन लेने जाते हैं तो वहां बताया जाता है कि उनका नाम सूची में नहीं है।
विज्ञापन
ऐसे में पात्र व्यक्ति को तहसील व जिला पूर्ति कार्यालय का चक्कर काटना पड़ रहा है। संगठन अध्यक्ष ने पात्र व्यक्तियों का नाम सूची में जोड़ने एवं उन्हें राशन दिलाने की मांग की है। इस दौरान नंदन सिंह, कमलेश, धनपता, ऊषा, श्यामा, नीतू, नौरंगा, अनीता, शिवकुमारी आदि मौजूद रहीं।