{"_id":"6a076c8dcb8eb92c4c043817","slug":"women-staged-a-protest-amethi-news-c-96-1-ame1008-165870-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: महिलाओं ने किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: महिलाओं ने किया विरोध प्रदर्शन
Sat, 16 May 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 16 May 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में प्रदर्शन करती महिलाएं। -संवाद
अमेठी सिटी। मलिक मोहम्मद जायसी संयुक्त जिला चिकित्सालय में महिला रोग विशेषज्ञ न होने से नाराज महिलाओं का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। महिलाओं ने अस्पताल परिसर में प्रदर्शन कर सीएमओ और सीएमएस के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. लईक उज जमा को मांगपत्र सौंपकर जल्द महिला चिकित्सक की तैनाती की मांग की।
संगठन अध्यक्ष रीता सिंह ने कहा कि जिला अस्पताल में चिकित्सकों की कमी के कारण मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को हो रही है। करीब एक माह से महिला ओपीडी प्रभावित है और सिजेरियन भी नहीं हो पा रहे हैं। इससे गर्भवती महिलाओं समेत अन्य मरीजों को निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा है।
उन्होंने नियमित स्टाफ की निगरानी में उपचार व्यवस्था संचालित कराने और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग उठाई। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द महिला रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं की गई और व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ तो संगठन आंदोलन करेगा। इस मौके पर भानुमती, विमला, अनीता और काजल सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं।