Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Women should become self-reliant and fearless

Amethi News: आत्मनिर्भर व निडर बनें महिलाएं

Fri, 17 Oct 2025 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 17 Oct 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Women should become self-reliant and fearless
अमेठी में मातृश​क्ति को जागरूक करती महिला आरक्षी। स्त्रोत : पीआरओ सेल
अमेठी सिटी। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत बृहस्पतिवार को जिलेभर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस टीमों ने गांवों, विद्यालयों और बाजारों में जाकर महिलाओं और छात्राओं को निडर, आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन




जामों के रानी गणेश कुंवरी पीजी कॉलेज, रामगंज के भागीपुर और पीपरपुर के कल्याणपुर गांव में चौपाल आयोजित की गई। महिला पुलिस कर्मियों ने प्रतिभागियों को 1090 वीमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपात सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन और 102 स्वास्थ्य सेवा जैसी सुविधाओं की जानकारी दी। कार्यक्रमों में साइबर अपराध से बचाव, महिला सुरक्षा केंद्रों की भूमिका और आत्मरक्षा के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन



जायस, फुरसतगंज, रामगंज, मुसाफिरखाना, पीपरपुर, शिवरतनगंज और कमरौली क्षेत्रों में महिला उपनिरीक्षकों और आरक्षियों ने चौपालों के माध्यम से महिलाओं को जागरूक किया। महिला थाना प्रभारी कंचन सिंह ने टीम संग विद्यालयों और बाजारों में पंफलेट वितरित कर छात्राओं को आत्मरक्षा के तरीके सिखाए। महिलाओं ने कहा कि अब वे किसी भी परिस्थिति में हेल्पलाइन से संपर्क करने में संकोच नहीं करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



एंटी रोमियो टीमों ने सार्वजनिक स्थलों और बाजारों में गश्त कर संदिग्ध युवकों की जांच की। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा, आत्मविश्वास और सम्मान की भावना को मजबूत करना है, ताकि वे हर परिस्थिति में निडर होकर आगे बढ़ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed