{"_id":"68433b0f59a15bdba009ddd7","slug":"women-got-angry-with-police-action-and-protested-amethi-news-c-96-1-ame1002-142015-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पुलिस की कार्रवाई से बिफरीं महिलाएं, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पुलिस की कार्रवाई से बिफरीं महिलाएं, किया प्रदर्शन
Sat, 07 Jun 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 07 Jun 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौपतीं महिला किसान नेता। संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। पुलिस की कार्रवाई और अधिकारियों के रवैये से नाराज महिलाएं शुक्रवार को लाठी-डंडों से लैस होकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं। उन्होंने अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। महिलाओं का नेतृत्व कर रहीं किसान संगठन की नेता रीता सिंह ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की।
जामों के उमराडीह गांव निवासी किसान संकठा सरोज अपने मकान का निर्माण करा रहे थे। आरोप है कि पट्टीदारों ने निर्माणाधीन दीवार को गिरा दिया। पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई न कर पुलिस ने उल्टा उसी का चार बार चालान कर दिया। रीता सिंह का आरोप है कि मामले की जानकारी जब संगठन के अध्यक्ष ने एसडीएम और तहसीलदार को देनी चाही तो अधिकारियों ने फोन नहीं उठाया। इससे क्षुब्ध होकर महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर सुषमा, कमलेश, शांति, उर्मिला सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन