{"_id":"6771a00f0b24211fe90fd367","slug":"women-became-self-reliant-by-doing-namkeen-business-amethi-news-c-96-1-ame1008-132169-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: नमकीन का कारोबार कर आत्मनिर्भर बनीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: नमकीन का कारोबार कर आत्मनिर्भर बनीं महिलाएं
Mon, 30 Dec 2024 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 30 Dec 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले के संग्रामपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत सोनारी कनू का राज महिला स्वयं सहायता समूह महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहा है। समूह की महिलाओं ने करीब 45 हजार रुपये की लागत से नमकीन का व्यवसाय शुरू किया है। इस कारोबार को बढ़ा कर महिलाओं ने अपनी आमदनी में इजाफा किया है।
इस समूह से जुड़ी महिलाओं ने वर्ष 2008 में 20 रुपये जमाकर समूह की शुरूआत की थी। समूह में कुल 10 महिलाएं हैं। वर्ष 2016 में महिलाओं ने अपनी जमा राशि 50 रुपये प्रति महिला कर दी थी। वर्ष 2021 में गांव निवासी अध्यक्ष सरिता गुप्ता, सावित्री देवी, प्रेमा देवी, लक्खू देवी, सुमन, सुंदरी देवी, सुनीता, पार्वती, सूरज कली व राजपती ने एनआरएलएम से जुड़कर 100 रुपये प्रति माह जमा करने शुरू किए।
महिलाओं ने प्रति माह 100 रुपये जमा कर अपनी आमदनी प्रति महिला सालाना 36 हजार रुपये तक पहुंचा दी है। महिलाओं ने समूह से ही 45 हजार रुपये लगाकर नमकीन का व्यवसाय शुरू किया। इस धनराशि से महिलाओं ने मशीन, उपकरण व कच्चा सामान खरीदा था। शुरू में महिलाओं ने सेव नमकीन के तीन आइटम बनाए, बिक्री व मुनाफा होने के बाद महिलाओं ने नमकीन में और सामान बनाना शुरू किया।
विज्ञापन
समूह की सरिता, प्रेमा, सुमन, सुंदरी सुनीता और राजपती इस कारोबार को कर रही हैं। इस समय महिलाएं सेव नमकीन के अलावा दाल नमकीन, भुजिया नमकीन, गठिया, पापड़ी, खुरमा, लड्डू बनाने की बूंदी आदि तैयार कर बाजार में बिक्री कर रहीं हैं। तैयार सामान स्थानीय बाजार के साथ अमेठी आदि बाजारों में थोक व फुटकर बिक्री कर रही हैं। समूह की अध्यक्ष सरिता गुप्ता ने बताया कि इस व्यवसाय से प्रति महिला प्रति माह तीन हजार रुपये की आमदनी हो रही है। इस तरह सभी 10 महिलाएं महीने का करीब 30 हजार रुपये कमा रही हैं। इस कार्य को बड़े स्तर पर पहुंचाया जाएगा, इसके लिए प्रयास किया जा रहा है।