Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Woman suffers miscarriage after being beaten by husband

Amethi News: पति की पिटाई से महिला का गर्भपात

Sat, 28 Nov 2026 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 28 Nov 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Woman suffers miscarriage after being beaten by husband
अमेठी। मुसाफिरखाना के मझरिया गांव निवासी छह माह की गर्भवती मोहिनी (28) की मामूली विवाद में पति ने पिटाई कर दी। पिटाई से मोहिनी को गंभीर चोटें आईं। उपचार के दौरान गर्भपात हो गया। गंभीर हालत में शुक्रवार को उसे जगदीशपुर ट्रामा सेंटर से जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन


जगदीशपुर के हुसैनगंज कला मजरे पूरे पृथ्वी निवासी मोहिनी की मां उर्मिला ने बताया कि बृहस्पतिवार को बेटी ने फोन कर पति की ओर से पिटाई की जानकारी दी। वह तत्काल बेटी की ससुराल पहुंचीं और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मोहिनी को अपने घर ले आईं। हालत गंभीर होने पर उसे जगदीशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


उर्मिला के मुताबिक, उपचार के दौरान छह माह के गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। परिजनों ने गुरुवार देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया। उर्मिला ने बताया कि शुक्रवार को मोहिनी की हालत फिर बिगड़ गई। परिजन उसे जगदीशपुर ट्रामा सेंटर ले गए। वहां से गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया कि मामले में जगदीशपुर थाने में शिकायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ मुसाफिरखाना अतुल सिंह ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। दोनों पक्षों ने आपस में सुलह कर ली है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed