{"_id":"6aa5a2764e18f508400bf66c","slug":"woman-struck-by-motorcycle-dies-amethi-news-c-96-1-ame1002-175525-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बाइक की चपेट में आई महिला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बाइक की चपेट में आई महिला, मौत
Sun, 13 Sep 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
मोहनगंज के राजामऊ गांव में रोते-बिलखते राजपति के परिजन। स्रोत: ग्रामीण
तिलोई। मोहनगंज में रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर शुक्रवार रात बाइक की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। हादसे में गांव का एक व्यक्ति भी घायल हो गया। बाइक चालक वाहन छोड़कर मौके से चला गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रतवापुर मजरे राजामऊ गांव निवासी राम अवध ने बताया कि उनकी पत्नी राजपति (43) रात में हाईवे के दूसरी ओर स्थित दुकान से सामान लेने जा रही थीं। गांव के पास वह हाईवे पार कर रही थीं, तभी सामने से आ रही अनियंत्रित बाइक की चपेट में आ गईं। हादसे के बाद बाइक ने गांव के ही रज्जन (53) को भी चपेट में ले लिया। इससे दोनों घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। राजपति की हालत गंभीर होने पर उन्हें एम्स रायबरेली रेफर किया गया। उपचार के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। रज्जन को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर उपचार दिया गया। प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस पर अभद्रता का आरोप
मृतका के भतीजे बब्बू ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने परिजनों से अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने बताया कि बाइक ले जाने का वीडियो बनाने को लेकर शंकरगंज चौकी प्रभारी ने भी परिजनों से अभद्रता की।
बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल
राजपति की मौत के बाद बेटियों खुशबू और महक का रो-रोकर बुरा हाल है। पति राम अवध गमगीन हैं। परिवार में मातम पसरा है। राजपति का मायका जायस क्षेत्र के बेलवा हसनपुर गांव में है। वह जिला पंचायत सदस्य रामकृष्ण भारती की बेटी थीं। मौत की सूचना मिलने के बाद मायके के लोग भी दुखी हैं। रिश्तेदार और परिचित परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे।