फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Woman robbed of her mangalsutra at gunpoint in broad daylight

Amethi News: दिनदहाड़े तमंचे के बल पर महिला से मंगलसूत्र लूटा

Wed, 03 Jun 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 03 Jun 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Woman robbed of her mangalsutra at gunpoint in broad daylight
लूट के बाद गमगीन पीड़ित। स्रोत: स्थनीय
अमेठी। दुर्गापुर मार्ग पर गुंगवाछ के पास मंगलवार को दिनदहाड़े बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर तिवारीपुर गुंगवाछ निवासी सोनी गुप्ता का मंगलसूत्र लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश तमंचा लहराते हुए चले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन





सोनी गुप्ता ने बताया कि वह अपनी बहन रूपा के साथ टीकरमाफी बाजार से घर लौट रही थीं। दोपहर में गुंगवाछ स्थित कंबल कारखाने के पास तालाब के निकट पहुंचते ही एक बाइक पर सवार तीन युवक उनके पास आकर रुक गए। बदमाशों ने तमंचा दिखाकर शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उनके गले से मंगलसूत्र छीन लिया।
विज्ञापन






अचानक हुई वारदात से दोनों बहनें घबरा गईं। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े, लेकिन तब तक बदमाश जा चुके थे। पीड़िता ने तत्काल पीआरवी और कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




साथ ही आरोपियों की पहचान के लिए मार्ग और आसपास के चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इंस्पेक्टर श्रीराम पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed