{"_id":"65e4ca9e227465e0070a7394","slug":"woman-out-for-morning-walk-dies-due-to-drowning-in-pond-amethi-news-c-96-1-ame1002-114638-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मार्निंग वॉक को निकली महिला की तालाब में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मार्निंग वॉक को निकली महिला की तालाब में डूबने से मौत
Mon, 04 Mar 2024 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 04 Mar 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
मुसाफिरखाना (अमेठी)। मॉर्निंग वॉक पर रविवार की सुबह निकली अधेड़ महिला का पैर फिसलने से तालाब में गिर कर मौत हो गई। परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम कराए बिना अंतिम संस्कार कर दिया।
नगर पंचायत मुसाफिरखाना कस्बा के वार्ड नबंर नौ निवासी वीरेंद्र टंडन की पत्नी शिवानी टंडन (54) रविवार को प्रतिदिन की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं। सब्जी मंडी स्थित तालाब में बत्तखों को दाना खिलाते समय अचानक पैर फिसल गया, और तालाब में गिर गईं। चीख-पुकार पर एकत्र लोग जब तक तालाब में उतर पानी से शिवानी को बहार निकाल पाते तब तक उनकी मौत हो गई।
शिवानी की मौत की सूचना लोगों ने परिजनों व पुलिस को दी। पुलिस कर्मियों ने परिजनों को समझाते हुए शव का पोस्टमॉर्टम कराने को कहा। लेकिन परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं हुए। परिजनों ने पोस्टमार्टम न कराने को पुलिस को लिखित रूप में दे दिया और उसके बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया। एसएचओ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के परिजनों ने कहा शिवानी तनाव में रहती थीं। उनका इलाज चल रहा था। घटना इत्तफाकिया है। कार्रवाई नहीं चाहते हैं। मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया है।