{"_id":"65be9af308103a406703ee5e","slug":"woman-found-dead-could-be-identified-viscera-safe-amethi-news-c-96-1-ame1002-113028-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मृत मिली महिला की हो सकी पहचान, विसरा सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मृत मिली महिला की हो सकी पहचान, विसरा सुरक्षित
Sun, 04 Feb 2024 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 04 Feb 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर जगदीशपुर थाना क्षेत्र के तेतारपुर और इटरौर के मध्य अलाबक्श का पुरवा के पास पुलिया के समीप बुधवार सुबह मृत मिली युवती के मौत का रहस्य पोस्टमॉर्टम में भी साफ नहीं हो सका। मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने के बाद विसरा सुरक्षित रख अंतिम संस्कार कर दिया गया।
जगदीशपुर थाना क्षेत्र के अलाबक्स का पुरवा मजरे सिधियांवा के समीप पुलिया के पास बुधवार को मिले 30 वर्षीय एक अज्ञात युवती का शव की पहचान पुलिस की तमाम कोशिश के बावजूद नहीं हो पाई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर टिकी पुलिस की निगाह मौत का कारण भी स्पष्ट नहीं होने के बाद परेशान हैं। पुलिस सोशल मीडिया के साथ अन्य माध्यमों से महिला के पहचान की कोशिश में जुटी है। एसएचओ राकेश सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। ऐसे में अब पहचान होने के बाद ही मामले की सच्चाई का पता चलेगा। बताया कि आशंका है कि बाहर से लाकर महिला को फेंका गया है।