{"_id":"693f0b1e0efd5875ee03d30c","slug":"woman-dies-of-snakebite-outside-home-amethi-news-c-96-1-ame1002-154452-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: घर के बाहर सर्पदंश से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: घर के बाहर सर्पदंश से महिला की मौत
Mon, 15 Dec 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 15 Dec 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
शाहगढ़। पीपरपुर थाना क्षेत्र के पूरे लाल मिश्र मजरे खरगपुर गांव में शनिवार रात फूला देवी (45) की सांप के डसने से मौत हो गई। इससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
शिव बहादुर कोरी ने बताया कि उनकी बहू फूला देवी शनिवार रात घर के बाहर बने छप्पर में रखे कंबल को उठाकर बकरी को ढक रही थी। इसी दौरान कंबल में छिपा सांप नीचे गिरा और महिला को डस लिया। कुछ ही देर में उनकी हालत बिगड़ने लगी।
परिजन तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। चिकित्सक ने स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद परिजन शव लेकर गांव लौटे और पुलिस को सूचना दी। मृतका के बेटे शनि कुमार, बेटियां ज्योति और सुनैना का रो-रोकर बुरा हाल है। रिश्तेदार बच्चों को सांत्वना देने में जुटे रहे। फूला देवी के पति सुरेश कुमार गुजरात के भावनगर में मजदूरी करते हैं। घटना की सूचना मिलने पर वह गांव के लिए रवाना हो गए।
इंस्पेक्टर पीपरपुर श्रीराम पांडेय ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कीं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच में सांप के डसने से मौत की पुष्टि हुई है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।