{"_id":"687bf25ca486ece9d506f18c","slug":"woman-dies-due-to-electric-shock-amethi-news-c-96-1-ame1002-144952-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: करंट की चपेट में आने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: करंट की चपेट में आने से महिला की मौत
Sun, 20 Jul 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 20 Jul 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
शाहगढ़ (अमेठी)। नेवादा किशुनगढ़ गांव में शनिवार सुबह घर के पास लटक रहे एलटी तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आकर विमला (53) झुलस गईं। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ग्रामीणों के अनुसार नेवादा किशुनगढ़ गांव निवासी शिवलाल की पत्नी विमला देवी घर के बाहर काम कर रही थीं। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गईं। चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े और बिजली आपूर्ति बंद कराने के बाद विमला को अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
विमला की मौत के बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव लेकर चले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। विमला के चार पुत्र अरविंद, अमरभीम, दिनेश और उमेश हैं। बेटियां मंजू और अंजू की शादी हो चुकी है। इंस्पेक्टर शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों को समझाया गया, लेकिन वह पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं हुए है। उनका कोई आरोप नहीं है।