{"_id":"666b723e7fa881adfd0b9b34","slug":"woman-dies-attendants-beat-up-doctor-and-pharmacist-amethi-news-c-96-1-ame1002-120355-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: महिला की मौत, तीमारदारों ने डॉक्टर और फार्मासिस्ट काे पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: महिला की मौत, तीमारदारों ने डॉक्टर और फार्मासिस्ट काे पीटा
Fri, 14 Jun 2024 03:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 14 Jun 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जामो सीएचसी से गंभीर हालत में बुधवार की रात रेफर होकर जिला अस्पताल पहुंची एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। तीमारदारों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। नाराज तीमारदारों ने ड्यूटी पर कार्यरत डॉक्टर और फार्मासिस्ट की पिटाई कर दी।
अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने लोगों को समझा कर मामला शांत करवाया। हालांकि इस मामले में खबर लिखे जाने तक किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी थी। पुलिस का कहना है कि यदि तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
जामो थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला को बुधवार रात गंभीर हालात में सीएचसी जामो से जिला अस्पताल लाया गया था। एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंची महिला को इमरजेंसी में मौजूद डॉ. पीतांबर कनौजिया और फार्मासिस्ट नीरज पटेल ने भर्ती कर उपचार शुरू किया। करीब दस मिनट में उक्त महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
महिला की मौत होने के बाद साथ में आए तीमारदार भड़क गए। उन लोगों ने डॉक्टर और फार्मासिस्ट पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। तभी महिला तीमारदार ने डॉक्टर व फार्मासिस्ट की पिटाई कर दी। डॉक्टर व फार्मासिस्ट की पिटाई होता देख किसी ने मामले की सूचना पुलिस के साथ सीएमएस को दी।
सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मामला शांत करवाया। मामला शांत होने के बाद मृतका का शव लेकर परिजन घर चले गए। खबर लिखे जाने तक किसी पक्ष ने मामले में कोई लिखित तहरीर पुलिस को नहीं दी है।
उपचार में नहीं हुई लापरवाही
सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि सांस की गंभीर बीमारी से ग्रसित महिला मरीज के पहुंचने के बाद भर्ती कर ऑक्सीजन देने के साथ संपूर्ण उपचार किया जा रहा था। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उपचार के दौरान दस मिनट में उसकी मौत हो गई। उपचार में कोई लापरवाही नहीं हुई। डॉक्टर व फार्मासिस्ट से मार-पीट करने का मामला संज्ञान में आने के बाद स्वयं मौके पर पहुंच जांच की। मामले में कार्रवाई व पुलिस चौकी स्थापना के लिए नियमानुसार पत्राचार किया जा रहा है।
नहीं मिली कोई तहरीर
एसएचओ श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि डॉक्टर व फार्मासिस्ट के पिटाई की सूचना पर फोर्स मौके पर भेजी गई थी। मामला शांत करवाया गया। किसी पक्ष ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।