{"_id":"6668cf3287195318ad0b4764","slug":"woman-caught-running-away-pulling-chain-around-her-neck-amethi-news-c-96-1-ame1002-120263-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: गले से चेन खींच भाग रही महिला को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: गले से चेन खींच भाग रही महिला को दबोचा
Wed, 12 Jun 2024 03:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 12 Jun 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
जामो (अमेठी)। मंगलवार को लगे मेले में एक महिला के गले से सोने की चैन चोरी करने वाली महिला को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। चोरी की गई चेन भी बरामद हुई है। पुलिस आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जामो थाना क्षेत्र के गौरा हनुमानगढ़ी मंदिर पर मंगलवार को गांव के रहने वाले कमलेश पांडेय अपनी पत्नी संतोष पांडेय के साथ दर्शन-पूजन करने गए थे। दर्शन के दौरान संतोष के गले में मौजूद सोने की चेन एक महिला तोड़कर भागने लगी। गले में खिंचाव होने व चेन गायब देख संतोष ने गुहार लगाई। गुहार के बीच महिला को भागते देख संदेह होने पर मौजूद लोगों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। महिला को पकड़ने के बाद लोगों ने पुलिस के सुपर्द कर दिया।
तलाशी में आरोपी महिला के पास से खींची गई चेन बरामद हुई है। पुलिस ने महिला चोर की पहचान प्रतापगढ़ जिले की निवासी सपना के रूप में की है। पहचान के बाद केस दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएचओ विनोद सिंह ने आरोपी महिला को पकड़ने व केस दर्ज करने की पुष्टि की है।