{"_id":"636001f937fb882e485957c0","slug":"without-weighting-machine-how-paddy-will-be-purchase-amethi-news-lko655003829","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना तौल मशीन कैसे होगी धान की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना तौल मशीन कैसे होगी धान की खरीद
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। शासन की ओर से जारी सख्त दिशा-निर्देशों के बावजूद जिले में धान खरीद के लिए नामित क्रय एजेंसियां सोमवार तक तैयारियों को अंतिम रूप नहीं दे सकीं। हालत ये है कि विपणन को छोड़ शेष एजेंसियां अब तक अपने केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन के साथ अन्य संसाधन उपलब्ध नहीं करा सकीं हैं। मंगलवार से पांच एजेंसियों के सभी 52 केंद्रों पर धान खरीद शुरू होनी है।
शासन ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में फसल समर्थन मूल्य योजना के तहत आज (मंगलवार) से पंजीकृत किसानों से धान खरीद शुरू होगी। किसानों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने पहले पांच एजेंसियों के 70 क्रय केंद्र निर्धारित किए थे। हालांकि शासन से मंजूरी न मिलने पर पांच एजेंसी के 52 क्रय केंद्र पर पंजीकृत किसानों से धान खरीद की व्यवस्था बनाई गई है।
खरीद को पारदर्शी बनाने के लिए प्वाइंट ऑफ परचेज मशीन से आधार बेस खरीद व भुगतान किया जाएगा। शासन से जिले के लिए 1.35 लाख एमटी धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित है। लक्ष्य निर्धारित करने के बाद इलेक्ट्रॉनिक कांटे, छन्ना, पंखा के साथ छाया, पेयजल व प्रसाधन की नियमानुसार व्यवस्था करते हुए पंजीकृत किसानों से टोकन सिस्टम से प्वांइट ऑफ परचेज मशीन से धान खरीदने को कहा है।
विज्ञापन
खरीद के लिए विपणन शाखा को नोडल एजेंसी नामित करते हुए जिला प्रशासन ने समय सीमा के भीतर सभी एजेंसियों को खरीद केंद्रों का स्थल निर्धारित करने के साथ ही खरीद से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी करने का आदेश दिया था। बावजूद इसके नोडल एजेंसी विपणन शाखा को छोड़ सभी एजेंसियों की तैयारियां अधूरी हैं। कुल मिलाकर अधूरी तैयारियों के बीच सोमवार से किसानों का धान खरीदने की औपचारिक शुरुआत हो जाएगी।
इस दर पर होगी धान खरीद
फसल समर्थन मूल्य योजना के तहत मंगलवार से खरीफ सीजन में किसानों के सामान्य प्रजाति के धान का मूल्य 2040 रुपये प्रति क्विंटल तो ग्रेड धान 2060 रुपये प्रति क्विंटल की दर उत्पादित धान प्रति हेक्टेयर 32.20 क्विंटल होगी। धान खरीद के लिए शासन से जिले के लिए 1,35,000 एमटी लक्ष्य निर्धारित किया है।
इन एजेंसी को मिली जिम्मेदारी
जिले में निर्धारित समर्थन मूल्य पर धान खरीद की जिम्मेदारी विपणन शाखा, पीसीएफ, यूपीएसएस, एफसीआई और यूपीपीसीयू एजेंसी को दी गई है। नामित एजेंसियों की ओर से गौरीगंज तहसील क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर 12, अमेठी में 11, मुसाफिरखाना में 17 तथा तिलोई क्षेत्र में 13 क्रय केंद्रों पर पंजीकृत किसानों से टोकन सिस्टम से मंगलवार से 28 फरवरी तक धान खरीद होगी।
एजेंसी - केंद्रों की संख्या - निर्धारित खरीद लक्ष्य
विपणन शाखा - 24 - 92000 एमटी
पीसीएफ - 17 - 25400 एमटी
यूपीएसएस - 04 - 7100 एमटी
एफसीआई - 01 - 2400 एमटी
यूपीपीसीयू - 06 - 9000 एमटी
------------------------------------------
योग - 52 - 1350000 एमटी
............................................................................
तैयारियां पूरी : डिप्टी आरएमओ
खरीद की नोडल एजेंसी विपणन शाखा के डिप्टी आरएमओ संतोष कुमार द्विवेदी ने सभी केंद्रों पर तैयारियां पूरी होने का दावा किया। उनका कहना था कि यदि किसी भी एजेंसी ने तैयारियों के संबंध में झूठी रिपोर्ट दी होगी तो इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी जाएगी और कार्रवाई की जाएगी।