फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Withheld salary of 38 absent teachers

अनुपस्थित 38 शिक्षकों का रोका वेतन

Fri, 03 Dec 2021 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Withheld salary of 38 absent teachers
गौरीगंज (अमेठी)। प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से उपस्थिति जांचने पर 38 शिक्षक नदारद मिले। पोर्टल पर अपलोड रिपोर्ट मिलने के बाद बीएसए ने सभी अनुपस्थित शिक्षकों का उस दिनांक का वेतन बाधित करते हुए एक सप्ताह में जवाब देने का निर्देश दिया है। बीएसए ने जवाब से संतुष्ट नहीं होने की दशा में विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों की शिक्षण व्यवस्था बेहतर बनाने के साथ शिक्षकों की मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए मंडलीय जिला समन्वयक, बीईओ व जिला समन्वयक प्ररेणा पोर्टल के माध्यम से स्कूलों का निरीक्षण करते हैं। निरीक्षण के दौरान ऑनलाइन ही पोर्टल/डैशबोर्ड पर अपनी आख्या फोटोग्राफ्स के साथ अपलोड करते हैं। जिला समन्वयक व बीईओ की ओर से अलग-अलग तिथियों में अलग-अलग स्कूलों के निरीक्षण के दौरान 38 शिक्षक बिना अवकाश स्वीकृत स्कूल से अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन

पोर्टल पर अपलोड निरीक्षण आख्या मिलने के बाद बीएसए डॉ. अरविंद कुमार पाठक ने बिना पूर्व सूचना के अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों का उस दिन के वेतन आहरण पर रोक लगाते हुए नोटिस जारी किया है। नोटिस में एक सप्ताह में स्कूल से अनुपस्थित रहने के संबंध में जवाब देेने का निर्देश दिया है। बीएसए ने जवाब से संतुष्ट नहीं होने तथा भविष्य में बिना अवकाश स्वीकृत कराने अनुपस्थित मिलने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है। बीएसए की कार्रवाई से बेसिक शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed