फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Wishing for happiness and prosperity by performing Jalabhishek

Amethi News: जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना

Wed, 30 Jul 2025 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 30 Jul 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Wishing for happiness and prosperity by performing Jalabhishek
अमेठी के मुकुटनाथ महादेवन धाम में जला​भिषेक करते श्रद्धालु।-संवाद
अमेठी सिटी। जिलेभर के शिवालयों में मंगलवार को जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। भगवान शिव का पूजन और जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। भोर से ही शिवालय हर हर बम बम के जयघोष से गूंजते रहे।
विज्ञापन



गौरीगंज के राघीपुर स्थित महामृत्युंजय धाम,अमेठी के ताला महादेवन स्थित बाबा मुकुटनाथ धाम, जागेश्वरधाम, देवीपाटन धाम, दुखहरण धाम, नर्मदेश्वर धाम, द्वादश ज्योतिर्लिंग धाम में भक्तों की भीड़ उमड़ी। संग्रामपुर के कालिकन धाम शिव मंदिर व गणेश देवतन मंदिर, सहजीपुर के दुखभंजननाथ धाम, फुरसतगंज के बाबा तपेश्वरनाथ धाम, सिंहपुर के रत्नेश्वर धाम, बाबा घुइसरनाथ, आनंदेश्वर महादेव व बाबा उजियारनाथ महादेव, झारखंडेश्वर महादेव में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन




भादर के दुर्गापुर स्थित शिव मंदिर, जामों के श्री शंकर बूढे़ मंदिर, जगदीशपुर, बाजारशुकुल, शाहगढ़ और मुसाफिरखाना के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। आचार्य चंद्रमणि पांडेय ने बताया कि बेलपत्र से शिवलिंग का शृंगार करने पर तीन जन्मों के पाप दूर हो जाते हैं। पंचमेवा शृंगार करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। भांग से शृंगार करने से शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed