{"_id":"6a4ff5085c281d74a102572b","slug":"wires-replaced-power-supply-disrupted-for-hours-amethi-news-c-96-1-ame1012-170243-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बदले गए तार, घंटों ठप रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बदले गए तार, घंटों ठप रही बिजली
Fri, 10 Jul 2026 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 10 Jul 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
अमेठी के कटरा राजा हिम्मत सिंह में बिजली दुरुस्त करते ऊर्जा निगम के कर्मी। स्रोत: विभाग
अमेठी। टाउन-2 फीडर से जुड़े कई इलाकों में बृहस्पतिवार को बिजली के तार बदलने के चलते घंटों आपूर्ति बंद रही। इससे पुलिस लाइन, बनियानी, दूबेपुर, पंडित का पुरवा और हीरा सोनारी समेत आसपास के क्षेत्रों के लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
ऊर्जा निगम की ओर से बीआरओ रोड स्थित नौ दुर्गा इंडस्ट्रीज से कटरा राजा हिम्मत सिंह तक लाइन पर तार बदलने का काम कराया गया। इसके लिए सुबह से बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई थी। विभाग ने पहले ही शाम चार बजे तक आपूर्ति बाधित रहने की सूचना दी थी। हालांकि दोपहर में कुछ समय के लिए बिजली आई, लेकिन काम दोबारा शुरू होने पर फिर आपूर्ति रोक दी गई।
दूबेपुर के मोबाइल दुकान संचालक अजय सिंह ने बताया कि बिजली न रहने से मोबाइल रिपेयरिंग और रिचार्ज का काम प्रभावित हुआ। उपखंड अधिकारी लालजी ने बताया कि टाउन-2 फीडर की लाइन को मजबूत बनाने के लिए तार बदलने बदले गए। कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी गई।