{"_id":"5fd242608ebc3e3dac693423","slug":"will-be-suspended-for-negligence-in-development-work-amethi-news-lko5541607100","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों में लापरवाही पर होगा निलंबन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों में लापरवाही पर होगा निलंबन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। शासन की ओर से संचालित विकास कार्यक्रमों की हकीकत जानने के लिए गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने विभागवार कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्धारित समय सीमा में कार्यों को पूरा कराने का निर्देश दिया। उन्होंने लापरवाही या गड़बड़ी मिलने पर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से संचालित विकास कार्यक्रमों व जनकल्याणकारी योजनाओं की हकीकत जांचने के लिए डीएम अरुण कुमार ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की। उन्होंने दवाओं की उपलब्धता, टीकाकरण, मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, पेयजल कार्यक्रम, पेंशन योजना समेत सभी कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए कमी मिलने पर जिम्मेदारों को जमकर फटकार लगाई।
डीएम ने नई के साथ पुरानी सड़कों को भी गड्ढा मुक्त करने, रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति करने, फसल ऋण मोचन कार्यक्रम में किसानों को लाभान्वित करने के साथ गुणवत्तापरक बीज व खाद मुहैया कराने का निर्देश जिम्मेदार विभागों को दिया।
विज्ञापन
सभी को अपने विभाग की ओर से संचालित विकास कार्यक्रमों के साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं को पारदर्शी ढंग से समय सीमा में पूरा कराते हुए पात्रों को योजना से आच्छादित करने का निर्देश दिया। इस मौके पर सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर, पीडी आशुतोष दुबे, डीआईओएस जयकरन लाल वर्मा, बीएसए विनोद कुमार मिश्र व समाज कल्याण अधिकारी आरके शर्मा समेत सभी कार्यदाई संस्था के जिम्मेदार व अफसर मौजूद रहे।