फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Wife's nose cut off after argument in in-laws' house

Amethi News: ससुराल में नोकझोंक के बाद पत्नी की काटी नाक

Thu, 01 Aug 2024 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 01 Aug 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Wife's nose cut off after argument in in-laws' house
तिलोई(अमेठी)। मोहनगंज थानाक्षेत्र के गांव जमुली मजरे फूला में ससुराल आए युवक ने मामूली विवाद से नाराज होकर दांत से पत्नी की नाक काट ली। महिला के शोरगुल मचाने पर जब तक लोग दौड़ते तब तक वह भाग निकला। पुलिस ने महिला की तहरीर पर केस दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मोहनगंज थाना के जमुली मजरे फूला गांव निवासी सोनी का विवाह बाराबंकी जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र के किरसिया बनकोट गांव निवासी राधेश्याम से हुआ है। पति से विवाद के बाद सोनी अपने मायके आई हुई है। मंगलवार को जमुली गांव पहुंचे राधेश्याम का सोनी से विवाद हो गया। नाराज राधेश्याम ने सोनी की पिटाई कर दांत से नाक काटकर जख्मी कर दिया।
विज्ञापन

चीख पुकार सुनकर पड़ोस के लोगों को देखकर युवक भाग गया। इसके बाद सोनी को परिजनों ने सीएचसी पहुंचाया, जहां उपचार के बाद उसकी हालत सामान्य हुई। इसके बाद थाने पहुंच सोनी ने पति राधेश्याम के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन कर आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। जल्द ही मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed