फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Devotees gather at Durga Puja pandals

Amethi News: दुर्गा पूजा पंडालों में जुटे श्रद्धालु

Sun, 18 Oct 2026 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 18 Oct 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Devotees gather at Durga Puja pandals
भेंटुआ के सरूवावां गांव में में दुर्गा की आरती करते श्रद्धालु। स्रोत: आयोजक
अमेठी सिटी। शारदीय नवरात्र में दुर्गा पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। सुबह पूजन-अर्चन और शाम की आरती में भक्त शामिल होकर मां दुर्गा का आशीर्वाद मांग रहे हैं। पंडालों में गूंजते जयकारों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। श्रद्धालु नारियल, चुनरी और पुष्प अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं।
विज्ञापन


गौरीगंज के सब्जी मंडी, सैठा मार्ग और चौक बाजार के साथ अमेठी शहर के सगरा तिराहा, ककवा रोड, धम्मौर रोड, कोतवाली परिसर, पुलिस लाइन, किठावर, मुंशीगंज, अंतू और दुर्गापुर रोड पर स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं के दर्शन के लिए भक्त पहुंच रहे हैं। फुरसतगंज की नहर कोठी और सेमरौता के पूजा पंडालों में भी सामूहिक आरती हुई।
विज्ञापन


शिवपूजन ने बताया कि नवरात्र में मां के दर्शन करने से मन को शांति मिलती है। परिवार के साथ पंडाल में आकर पूजा करना अच्छा लगता है। निर्मला देवी ने बताया कि उन्होंने मां से परिवार की खुशहाली और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है। व्यापारी ओम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि नवरात्र में पूरा क्षेत्र भक्तिमय नजर आता है। पूजा सिंह ने बताया कि परिवार के साथ आरती में शामिल होकर मां का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed