{"_id":"6ad3ccc616142f5eca03c00f","slug":"seeking-prosperity-through-the-worship-of-goddess-kaalratri-amethi-news-c-96-1-ame1002-178352-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मां कालरात्रि की पूजा कर खुशहाली की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मां कालरात्रि की पूजा कर खुशहाली की कामना
Sun, 18 Oct 2026 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
संग्रामपुर स्थित कालिकन धाम में दर्शन-पूजन करते श्रद्धालु। -संवाद
अमेठी सिटी। शारदीय नवरात्र के सातवें दिन शनिवार को मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना के लिए जिले के प्रमुख देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। कालिकन धाम, अहोरवा भवानी धाम, हिंगलाज माता मंदिर, दुर्गन धाम और देवीपाटन सहित अन्य देवी मंदिरों में सुबह से भक्त पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। कई स्थानों पर कन्याभोज कराया गया। घरों में दुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया।
कालिकन धाम में भोर से ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगने लगीं। भक्तों ने मां कालिका को नारियल, चुनरी, लड्डू, पेड़ा और टिकरी का प्रसाद अर्पित किया। मंदिर परिसर और आसपास के मेले में दिनभर चहल-पहल रही। कालिकन धाम के पीठाधीश्वर श्री महाराज ने बताया कि श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए उन्हें कतारबद्ध तरीके से दर्शन कराए गए। अहोरवा भवानी धाम में भी सुबह से भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में माथा टेककर मनौती मांगी।
पंडित कपिल देव मिश्र ने बताया कि नवरात्र के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार मां अपने भक्तों के भय और संकट दूर करती हैं। श्रद्धालु विधि-विधान से पूजा कर साहस, सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हैं।