{"_id":"6ad3cde92c9d794e7c0c5d92","slug":"campaign-launched-to-add-names-of-left-out-voters-amethi-news-c-96-1-ame1002-178398-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: छूटे मतदाताओं के नाम जोड़ने को चला अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: छूटे मतदाताओं के नाम जोड़ने को चला अभियान
Sun, 18 Oct 2026 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मतदाता सूची में नाम शामिल कराने से छूटे पात्र नागरिकों और पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं के पंजीकरण के लिए शनिवार को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाए गए। डीएम शशांक चौधरी और पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर अभियान की प्रगति जानी।
दोनों अधिकारियों ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गौरीगंज, मॉडल प्राथमिक विद्यालय मिश्रौली और कंपोजिट विद्यालय धनी जलालपुर स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ और सुपरवाइजरों से शिविरों में प्राप्त आवेदनों और पंजीकरण की स्थिति की जानकारी ली। डीएम ने निर्देश दिया कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। इसके लिए बीएलओ अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर लोगों को पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी दें।
जीजीआईसी गौरीगंज में डीएम और एसपी पहली बार मतदाता बने उत्पन्न बंसल और शुभम बंसल से मिले। दोनों युवाओं को बधाई देते हुए आगामी चुनावों में मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद अधिकारियों ने तहसील गौरीगंज परिसर स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट गोदाम का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम गौरीगंज दिशा श्रीवास्तव, तहसीलदार गौरीगंज आदि मौजूद रहे।