{"_id":"679e75b39d5cae4f050cbc94","slug":"wife-beaten-up-dies-in-domestic-dispute-amethi-news-c-96-1-ame1002-134037-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: घरेलू विवाद में पत्नी की पिटाई, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: घरेलू विवाद में पत्नी की पिटाई, मौत
Sun, 02 Feb 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 02 Feb 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
मुसाफिरखाना (अमेठी)। घरेलू विवाद में शुक्रवार को पति ने पत्नी की पिटाई कर दी। पत्नी की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस उसे समझाकर लौट आई। देर शाम विवाहिता की तबीयत खराब हुई तो परिजन अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में लेते हुए घटना की जांच शुरू कर दी है।
मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के पिंडारा महाराज गांव निवासी शिवमंगल पर घरेलू विवाद में पत्नी आराधना (21) की पिटाई करने का आरोप है। ग्रामीणों के अनुसार पत्नी की पिटाई करने के बाद शिवमंगल घर से बाहर चल गया। आराधना ने फोन कर मामले की शिकायत पुलिस से की। शिकायत पर पुलिस गांव पहुंची तो शिवमगंल नहीं मिला। आराधना को समझाकर पुलिस कर्मी लौटे आए। देर शाम आराधना की तबीयत खराब होने पर शिवमंगल ने अपने भाई शिवमूर्ति उर्फ कल्लू के साथ उसे सीएचसी मुसाफिरखाना पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
आराधना की मौत के बाद ग्रामीणों में उसकी मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है। कुछ लोग आत्महत्या करने की बात कह रहे हैं तो कुछ लोग पिटाई से मौत होने की बात कह रहे हैं। हालांकि पुलिस आराधना की मौत पर पुलिस ने शिवमंगल को हिरासत में लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एसएचओ विवेक सिंह ने बताया कि मामले की सूचना आराधना के मायके वालों को दी गई है, लेकिन आराधना के प्रेम विवाह करने से नाराज होने के कारण मायके वालों आने से इनकार कर दिया। प्रथम दृष्टया फांसी लगने से मौत होना प्रतीत हो रही है। मजिस्ट्रेट रामलखन वर्मा की मौजूदगी में पंचायतनामा के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
एसओ के अनुसार ग्रामीणों में चर्चा है शिवमंगल का गांव की रहने वाली एक युवती से भी प्रेम प्रसंग चल रहा है। शिवमंगल उससे ही फोन पर बात कर रहा था। फोन पर बात करने की जानकारी के बाद आराधना शिकायत करने युवती के घर गई थी। जिसकी जानकारी के बाद शुक्रवार को शिवमंगल ने उसके साथ झगड़ा किया। इसकी सूचना आराधना ने पुलिस को दी। आराधना सिर्फ यह चाह रही थी कि पुलिस शिवमंगल को डाट कर समझा दे और कोई कार्रवाई नहीं करें। इसी बात को लेकर उसने कोई तहरीर नहीं दी थी।