फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   ...When the war stops, it is spring.

Amethi News: ...जब बंद होय जंग तौ समझौ वसंत है

Sat, 01 Mar 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 01 Mar 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
...When the war stops, it is spring.
अमेठी। अवधी साहित्य संस्थान की ओर से शुक्रवार को जरौटा गांव में कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कवि सुरेश चन्द्र शुक्ल नवीन की वाणी वंदना से हुई।
विज्ञापन




आयोजक डॉ. अर्जुन पांडेय ने गुरू की बगिया मा प्रकाश ही प्रकाश बा कविता सुनाई। रामेश्वर सिंह निराश ने सच पूछिए तो विश्व में होगा वसंत कब, जब बंद होय जंग तौ समझौ वसंत है कविता सुनाकर वाहवाही बटोरी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अवधी मधुरस ज्ञानेंद्र पांडेय ने खेतनु पियरी पहिरिके, सरसइया लहरातु। चहुंमुखु बगरतु महमही, पवनु डुलतु मदमातु कविता सुनाई।
विज्ञापन



कवि समीर मिश्र ने मित्रों डूबके रंगों में होली हो नहीं सकती, बना दे दुश्मनों को दोस्त होली उसको कहते हैं तो सुरेश चन्द्र शुक्ल नवीन ने घिरे जब मुश्किलों में निकलना हमने सीखा है, चलना गिरना उठ जाना संभलना हमने सीखा है... कविता सुनाई। इस मौके पर शिवपूजन मिश्र, हरिश्चंद्र मिश्र, अनिरुद्ध मिश्र, देव लाल मिश्र, अंकित मिश्र, राज देव तिवारी, अजय पाण्डेय, राज कुमार तिवारी, छोटू तिवारी, मंशा राम मिश्र, राधे मिश्र, हरि नाथ मिश्र, देव शंकर मिश्र, प्रमोद पांडेय, धर्मेंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed