{"_id":"68599c290715acd21d04d9b9","slug":"wheat-from-quota-was-found-to-be-spoilt-in-four-villages-amethi-news-c-96-1-lu11010-143149-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: चार गांवों में खराब मिला कोटे का गेहूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: चार गांवों में खराब मिला कोटे का गेहूं
Mon, 23 Jun 2025 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 23 Jun 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। दरपीपुर गांव में गेहूं की बोरियों में खड़ा नमक मिलने की शिकायत पर अमर उजाला में खबर प्रकाशित हुई, जिसका संज्ञान लेकर प्रशासन ने जांच कराई। दरपीपुर के अलावा खौंपुर बुजुर्ग और चंडेरिया में खराब गेहूं वितरण की पुष्टि हुई है। लाभार्थियों का राशन बदल दिया गया है। साथ ही लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई के लिए रिपोर्ट तलब की गई है।
जिला पूर्ति विभाग की ओर से सोमवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार दरपीपुर, खौंपुर बुजुर्ग और चंडेरिया ग्राम पंचायतों में प्रेषित गेहूं की कुछ बोरियों में नमक व मिट्टी मिली थी। दरपीपुर में 50 बोरियों में से सात में नमक मिला, जिसे बदला गया। सिंहपुर के आजादपुर गांव में भी शिकायत मिलने पर राशन बदला गया।
अमेठी, भेटुआ, मुसाफिरखाना, बाजारशुकुल, सिंहपुर, शाहगढ़, जागों, भादर और संग्रामपुर ब्लॉक की कई दुकानों पर भेजा गया गेहूं पूरी तरह साफ और नमक, मिट्टी व करकट रहित मिला। कोटेदारों के लिखित बयान भी दर्ज किए गए हैं। गौरीगंज नगर क्षेत्र सहित जिले के अन्य कई गांवों में राशन की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई है। पूर्ति निरीक्षकों ने जांच के बाद प्रमाणपत्र प्रस्तुत किया है कि जुलाई में भेजा गया राशन मानक के अनुरूप और सही मात्रा में मिला है।
विज्ञापन
दोषियों पर होगी कार्रवाई
प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी सीमा पांडेय ने बताया कि जिन दुकानों पर गड़बड़ी मिली, वहां गेहूं बदल दिया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अन्य स्थानों पर खाद्यान्न गुणवत्ता पूर्ण मिला है।
शुक्रवार को सामने आई थी गड़बड़ी
गौरीगंज के दरपीपुर में शनिवार को राशन वितरण के दौरान गड़बड़झाला सामने आया था, जिस पर अमर उजाला में रविवार के अंक में गेहूं की बोरियों में निकल रहा खड़ा नमक शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर का संज्ञान लेकर प्रशासन ने जांच टीम गठित कर दी थी, जिसे सोमवार के अंक में राशन में खड़े नमक की गड़बड़ी पर डीएम सख्त शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई थी। जांच में गड़बड़ी की पुष्टि होने के बाद गड़बड़झाला करने वालों में खलबली मची हुई है।