फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Westerly wind increased melting, sunlight also ineffective

Amethi News: पछुआ हवा ने बढ़ाई गलन, धूप भी बेअसर

Mon, 16 Dec 2024 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 16 Dec 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Westerly wind increased melting, sunlight also ineffective
अमेठी सिटी। दो दिनों से चल रही पछुआ हवा से ठंड बढ़ गई है। रविवार को अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में गिरावट से दिन में धूप निकलने के बाद भी लोगों को गलन का अहसास हो रहा है। सर्दी से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों की खरीदारी करने लगे हैं।
विज्ञापन




ठंड बढ़ने से आवागमन में दो पहिया वाहन चालकों को दिक्कतें हो रही है। गर्म कपड़े पहनने के बाद भी हाथ-पैर सुन्न हो जा रहे हैं। शाम होते ही शहर व ग्रामीण क्षेत्र की बाजारों में चहल-पहल कम हो जा रही है। कड़ाके की ठंड के बाद भी सार्वजनिक स्थलों, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन सहित अन्य स्थानों पर अलाव नहीं जले हैं। अमेठी निवासी व्यापारी नेता हरिशंकर जायसवाल, सुशील जायसवाल, गिरीश चंद्र कसौंधन, सोनू कसौधन, गौरीगंज निवासी शिव नारायण पांडेय, कल्पनाथ यादव, रवींद्र तिवारी, धर्मेंद्र शुक्ल ने नगर पालिका व प्रशासन से सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाने की मांग की है।
विज्ञापन



एडीएम अर्पित गुप्ता ने बताया कि सभी एसडीएम व ईओ को सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही एसडीएम को भ्रमण कर अलाव के निरीक्षण व जरूरतमंदों को कंबल वितरित करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




खेतों में बनाए रखें नमी
इन्हौना (अमेठी)। राजकीय बीज गोदाम सिंहपुर के प्रभारी व कृषि वैज्ञानिक डाॅ. पवन कुमार वर्मा ने बताया कि अधिक सर्दी में पाला पड़ने की आशंका बढ़ जाती है। आलू व अन्य फसलों को पाला से बचाने के किसान खेतों में नमी बनाए रखें। फसलों में सल्फर के प्रयोग के साथ खेतों में जगह-जगह अलाव भी जला सकते हैं। पौधों की नर्सरी को पॉलिथीन से ढककर रखें। पशुओं को ठंड से बचाने के लिए पशुशाला में जूट का पर्दा लगाएं और रात में उनके नीचे सूखा बिछावन डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed