फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   We are sweating while correcting wrong words in Khatauni.

Amethi News: खतौनी में गलत अंश सही कराने में छूट रहा पसीना

Fri, 22 Sep 2023 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 22 Sep 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
We are sweating while correcting wrong words in Khatauni.
तिलोई(अमेठी)। कृषि भूमि खातों में गलत अंश चढ़ने पर क्षेत्र के सैकड़ों भूमि स्वामी त्रुटि को ठीक करने के लिए तहसील के चक्कर काट रहे हैं। बावजूद इसके उनकी सुनवाई नहीं हो रही।लगातार भूमि की हो रही हेराफेरी से निजात दिलाने के लिए शासन की ओर से भूमि स्वामियों को सुविधा मुहैया कराते हुए 13 कालम से बढ़कर 19 कालम की रियल टाइम खतौनी का प्रावधान शुरू किया गया। जिसमें क्रेता-विक्रेता के नाम के साथ भूमि का हिस्सा दर्ज है। नई खतौनी जारी होने के बाद बड़ी मात्रा में खामियां ही खामियां नजर आ रही।
विज्ञापन

बहादुरपुर ब्लॉक के उड़वा निवास बृजलाल पासी, हुबलाल पासी, साहबदीन, गिरीश नारायण, चंद्रकली ने बताया राजस्व ग्राम फरीदपुर परवर में उनकी कृषि योग्य भूमि है। हाल में ही तहसील के राजस्व कर्मियों द्वारा रियल टाइम खतौनी जारी की गई। इस खतौनी में उसमें हिस्सेदारी का अंश गलत दर्शाया गया है और उनके हिस्से की भूमि को कम कर दिया गया है। नई खतौनी हाथ लगते ही किसान निराश हो गए। त्रुटि सुधार के लिए चक्कर लगाने के बावजूद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

खतौनी जारी होने के बाद उपजी समस्या
उड़वा निवासी किसान अश्वनी श्रीवास्तव ने बताया कि राजस्व ग्राम फरीदपुर परवर में जिस खाते में उसका 1/9 हिस्सा था, जबकि जारी की गई रियल टाइम खतौनी में 1/5 हिस्सा ही दर्शाया गया है। बुकवा मजरे चेतरा बुजुर्ग निवासी अवध नारायण सिंह ने बताया कि जिस गाटा संख्या में 1/2 हिस्सा भूमि का बैनामा लिया। खतौनी में हिस्सा 1/24 दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गलतियों को सुधारा जाएगा
एसडीएम दिग्विजय सिंह ने बताया कि शिकायत पर अभिलेखों के साथ त्रुटियों का सुधार कराया जा रहा। किसानों को कोई परेशानी न हो, इसका निर्देश लेखपाल व कानूनगो को दिया गया है। किसानों को परेशान की शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed