फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Waterlogging due to rain, city residents troubled

Amethi News: बारिश से जलभराव, नगरवासी परेशान

Wed, 02 Jul 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 02 Jul 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging due to rain, city residents troubled
अमेठी। बारिश ने सोमवार को नगर पंचायत की तैयारियों की हकीकत सामने ला दी। नाला सफाई के दावे हवाहवाई साबित हुए। पहली ही बारिश में शहर के कई इलाकों में जलभराव की गंभीर स्थिति पैदा हो गई, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन



सबसे खराब हालात गौरीगंज रोड स्थित देवीपाटन मंदिर परिसर में देखने को मिले, जहां बारिश का गंदा पानी मंदिर के अंदर तक पहुंच गया। बारिश के बाद मंदिर परिसर में जलभराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो नगर पंचायत के प्रति स्थानीय लोगों में नाराजगी दिखी। नगर पंचायत की टीम जेसीबी लेकर मंदिर परिसर पहुंची और सड़क के किनारे नाली की खोदाई कराई, ताकि बारिश में पानी मंदिर के भीतर न घुसे।
विज्ञापन



स्थानीय निवासी अमित कुमार ने कहा कि मुख्य सड़कों के किनारे भी अधूरी और टूटी नालियों के कारण बारिश के बाद घंटों पानी भरा रहा। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अभिनव यादव ने बताया कि जलभराव की शिकायत मिलते ही टीमें मौके पर भेजी गईं और तत्काल समस्या के समाधान का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed