फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Water mixing in milk, 75 percent samples failed

Amethi News: दूध में मिला रहे पानी, 75 प्रतिशत नमूने फेल

Fri, 02 Jun 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 02 Jun 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Water mixing in milk, 75 percent samples failed
अमेठी। आपके घर तक पहुंचने वाला दूध नौनिहालों को मजबूत करने की बजाय कमजोर कर रहा है। दूध में पानी की मिलावट का मामला सामने आया है। एफएसडीए की ताजा रिपोर्ट में खुलासा हुआ है। विभाग के सील किए 62 नमूनों में से 75 प्रतिशत नमूने जांच में फेल हो गए हैं। नमूने बड़े पैमाने पर जारी मिलावटखोरी की ओर इशारा कर रहे हैं।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राजेश द्विवेदी ने बताया कि इस वर्ष कुल 57 सैंपल सील किए गए। पिछले साल के 5 सैंपल मिलाकर कुल 62 सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए। इनमें से 47 नमूने जांच में फेल हो गए हैं। दूध में पानी की मिलावट के कारण फैट की मात्रा कम पाई गई है।
विज्ञापन


15 प्रतिष्ठानों पर 1.85 लाख रुपये का जुर्माना
सहायक आयुक्त ने बताया कि जिन प्रतिष्ठानों के नमूने फेल हुए, सभी के विरुद्ध वाद दायर किया है। इनमें से 15 पर फैसला आया है। न्यायालय के निर्णय के मुताबिक 15 प्रतिष्ठानों पर 1.85 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ जेपी सिंह ने बताया कि जिले में 6 लाख से अधिक गोवंश हैं। इनमें 3 लाख 15 हजार 654 गाय व 3 लाख 42 हजार 664 भैंस शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिलावटी दूध से किडनी- लिवर पर असर
मिलावटी दूध नौनिहालों के पाचन तंत्र पर नकारात्मक असर डालता है। बच्चे को दस्त की समस्या हो जाती है। लिवर में सूजन आने के साथ पीलिया होने का खतरा बढ़ जाता है। बताया कि कई बार दूध में यूरिया तक मिला दी जाती है। किडनी पर विपरीत असर पड़ता है। बच्चों को किडनी व लिवर के गंभीर रोग हो जाते हैं। बच्चे को पिलाने वाला दूध मिलावटी न हो, इसकी तस्दीक कर लेनी चाहिए।
- डॉ लईक-उल-जमा

जिला संयुक्त चिकित्सालय के बाल रोग विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed