{"_id":"6ae78c779911236e980c4664","slug":"the-last-rites-were-performed-24-hours-after-a-murder-case-was-registered-amethi-news-c-96-1-ame1002-179535-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: हत्या की रिपोर्ट दर्ज होने पर 24 घंटे बाद हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: हत्या की रिपोर्ट दर्ज होने पर 24 घंटे बाद हुआ अंतिम संस्कार
Mon, 02 Nov 2026 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
जामों के अलीपुर गांव में गमगीन मृतक के परिजन।
अमेठी सिटी। जामों के अलीपुर गांव में मुन्नी की मौत के बाद परिजन 24 घंटे से अधिक समय तक अंतिम संस्कार रोके रहे। वे हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे। रविवार को पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए।
मुन्नी के पति जगदीश राम गुप्ता ने आरोप लगाया था कि 14 अक्तूबर को मंदिर में दीप जलाने और चबूतरे को लेकर पटीदारों से विवाद हुआ था। इस दौरान उनकी पत्नी की लाठी-डंडों से पिटाई की गई थी। चोट लगने के बाद उनका उपचार चल रहा था। बृहस्पतिवार को सीएचसी जामों में उपचार के दौरान मुन्नी की मौत हो गई थी। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। शनिवार को उन्होंने आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने और गिरफ्तारी की मांग की। शव गांव में रखकर प्रदर्शन और चक्काजाम करने की तैयारी भी की गई।
ग्रामीणों के समझाने पर परिजन सड़क पर प्रदर्शन करने नहीं पहुंचे। बाद में उन्होंने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। परिजनों ने दूसरे थाने से जांच कराने और मेडिकल पैनल से दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग भी की। रविवार को पूरे दिन समझाने के बावजूद परिजन नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने सीताराम, हरभजन, विश्वजीत, रीता, अनुज, अनुराग, पवन गुप्ता और रामकुमार के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की। इसके बाद परिजनों ने मुन्नी का अंतिम संस्कार कर दिया। सीओ अखिलेश वर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।