Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Two departments will investigate the case of a farmer's death caused by an electric current in a tree

Amethi News: पेड़ में करंट उतरने से किसान की मौत मामले की दो विभाग करेंगे जांच

Mon, 02 Nov 2026 12:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Two departments will investigate the case of a farmer's death caused by an electric current in a tree
जगदीशपुर। नियामत का पुरवा मजरे दक्खिन गांव में किसान गौरीशंकर की मौत के मामले में ऊर्जा निगम और विद्युत सुरक्षा टीम अलग-अलग जांच करेंगी। नीम के पेड़ में करंट कैसे उतरा और हादसे के लिए जिम्मेदार कौन है, इसका पता दोनों जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। उधर, हादसे के दो दिन बाद भी न तो किसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है और न ही पीड़ित परिवार को मुआवजा मिल सका है।
विज्ञापन



मृतक के बेटे मोहित ने बताया कि उनके पिता गौरीशंकर सुबह घर से गांव के एक व्यक्ति से मिलने जा रहे थे। रास्ते में बारिश से गीली मिट्टी पर पैर फिसलने से वह गिर पड़े। उठने के लिए उन्होंने पास में लगे नीम के पेड़ का सहारा लिया। इसी दौरान पेड़ में उतरे करंट की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटने पहुंचे ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने खंभे से निकला जीआई तार नीम के पेड़ से बांध दिया था। वहीं, ऊर्जा निगम के अधिकारियों का दावा है कि गृहस्वामी ने कपड़े सुखाने के लिए खुद तार पेड़ से बांधा था।
विज्ञापन


30 मीटर की दूरी ने बढ़ाए सवाल
बिजली का खंभा नीम के पेड़ से करीब 30 मीटर दूर है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि तार में करंट कैसे पहुंचा। क्या खंभे में करंट उतरने से तार प्रभावित हुआ या कनेक्शन कटने के बाद किसी ने दोबारा बिजली जोड़ दी थी? जांच में इन बिंदुओं की पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो रिपोर्ट के बाद तय होगी कार्रवाई
उपखंड अभियंता अनमोल सिंह ने रविवार को विद्युत सुरक्षा टीम, सुल्तानपुर से जांच कराने के लिए फॉर्म-44 भरकर भेजा है। ऊर्जा निगम की टीम भी विभागीय जांच करेगी। अधिशासी अभियंता चतरपाल सिंह पहले ही जांच के बाद गृहस्वामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश दे चुके हैं। प्रशासन ने परिवार को मुआवजा दिलाने की बात कही थी, लेकिन विभागीय गलती साबित होने के बाद ही इस पर निर्णय हो सकेगा। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शनिवार रात अंतिम संस्कार कर दिया। उपखंड अभियंता ने बताया कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed