Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Mechanic killed after being hit by a truck on the highway

Amethi News: हाईवे पर ट्रक की टक्कर से मिस्त्री की मौत

Mon, 02 Nov 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 02 Nov 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Mechanic killed after being hit by a truck on the highway
 जायस कोतवाली में रोते-बिलखते मृतक के परिजन। 
जायस। टांडा-बांदा हाईवे पर रविवार को मिल एरिया के पास एक ट्रक की चपेट में बाइक आ गई। हादसे में बाइक सवार जायस के मुबारकपुर मुखेटिया निवासी मिस्त्री मोबिन (53) की मौत हो गई। मोबिन कस्बे में सबमर्सिबल पंप की मरम्मत की दुकान चलाते थे। उनकी मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने चालक और ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पत्नी सायरा के मुताबिक उनके पति मोबिन कस्बे में सबमर्सिबल पंप की मरम्मत की दुकान चलाते थे। रविवार को वह बाइक से किसी काम से बहादुरपुर जा रहे थे। हाईवे पर मिल एरिया के पास उनकी बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। ट्रक के पहिये के नीचे आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक की गति अधिक थी। बाइक सामने आने पर चालक नियंत्रण नहीं रख पाया। बताया कि मोबिन ने हेलमेट पहन रखा था। हादसे के बाद चालक भागने की कोशिश करने लगा। स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


एसओ अमरेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने चालक, ट्रक और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया। सीओ दिनेश मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



रो-रोकर परिजन बेहाल
मोबिन की मौत के बाद पत्नी सायरा बदहवास हो गईं। वह शव से लिपटकर रोती रहीं। छोटे बेटे शोएब का भी रो-रोकर बुरा हाल था। बड़ा बेटा मोफीद तीन महीने पहले ही रोजी-रोटी के सिलसिले में विदेश गया था। उसे फोन पर पिता की मौत की सूचना दी गई। मृतक की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी शबनम की शादी हो चुकी है, जबकि छोटी बेटी शबा पिता की मौत से गुमसुम है। रिश्तेदार और ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed