{"_id":"5f6cd2048ebc3e9c1b1695d0","slug":"water-logging-after-rain-amethi-news-lko5418252137","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों पर जलभराव से आवागमन में परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों पर जलभराव से आवागमन में परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज/अमेठी/जगदीशपुर। पिछले 36 घंटे से चल रही लगातार बरसात से जिले में जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। शहर से लेकर ग्रामीणांचल की क्षतिग्रस्त सड़कों पर जलभराव के कारण राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो धान समेत अगेती फसलों को भी भारी नुकसान की खबर है।
जिले के तकरीबन सभी इलाकों में मंगलवार शाम शुरू हुई बरसात गुरुवार को भी जारी रही। इस इस दौरान एकाध बार को छोड़ लगातार बूंदाबांदी चलती रही। भारी बरसात से जिले में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर के पशु चिकित्सालय के समीप गुरुवार सुबह पेड़ गिरने से प्रतापगढ़ अमेठी मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है।
उक्त मार्ग पर आने जाने वाले राहगीर लिंक मार्ग का सहारा ले रहे हैं। ताला गोसाईगंज मार्ग सहित अन्य स्थानों पर भी बारिश के चलते पेड़ गिर गए हैं, जिसके चलते आवागमन बाधित है। वहीं बारिश और हवा के झोकों के कारण किसानों की तैयार धान की फसल गिर गई है। खेतों में पानी भरा होने के कारण धान की बाल उसमें तैर रही है।
विज्ञापन
लगातार बारिश से लोग परेशान हैं। किसानों को अपनी फसलों की चिंता सताने लगी है। कार्यालयों में भी उपस्थिति प्रभावित हुई है। आवश्यक कार्य से बाहर निकल रहे लोग भीगते हुए आते जाते दिखे। भीषण बरसात से अगेती धान के अलावा अगेती आलू, सरसों आदि की खेती को भी भारी नुकसान हुआ है।