{"_id":"5e5419b98ebc3ef3ad73d8b6","slug":"warnning-to-13-bdo-amethi-news-lko5104086169","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 बीडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 बीडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि की चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। मनरेगा के कार्यों में रुचि नहीं लेना जिले के सभी 13 खंड विकास अधिकारियों को भारी पड़ सकता है। सीडीओ ने सभी बीडीओ को नोटिस जारी कर लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति नहीं होने पर प्रतिकूल प्रविष्टि की चेतावनी दी है। सीडीओ की ओर से नोटिस जारी होने के बाद बीडीओ संवर्ग में हड़कंप मचा है।
महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना में लापरवाही बरतना जिले के सभी खंड विकास अधिकारियों को भारी पड़ सकता है। सीडीओ प्रभुनाथ ने मनरेगा योजना के तहत कार्यों की ब्लॉकवार समीक्षा की तो लापरवाही सामने आई। समीक्षा में ब्लॉकों में लेबर बजट के सापेक्ष व्यय का प्रतिशत, रोजगार सृजन का प्रतिशत, योजना में महिलाओं की सहभागिता का प्रतिशत और पूर्ण कार्यों के सापेक्ष फोटो अपलोडिंग की दशा खराब मिली।
महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना में तैनात अधिकारियों की ओर से बरती जा रही लापरवाही से नाराज सीडीओ ने जिले के सभी 13 ब्लॉकों के बीडीओ (कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा) को कारण बताओ नोटिस जारी कर लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति सुनिश्चित कराने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
सीडीओ ने आदेश का पालन नहीं करने की स्थिति में सभी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने की चेतावनी दी है। सीडीओ का पत्र व चेतावनी सार्वजनिक होने के बाद सिर्फ खंड विकास अधिकारियों के अलावा मनरेगा से जुड़े अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों व पूरे विकास महकमे में हड़कंप मचा है।