{"_id":"67a2669eb36a28a8110f2cc7","slug":"voting-will-be-held-on-19th-for-one-post-of-ddc-and-four-posts-of-bdc-amethi-news-c-96-1-ame1002-134260-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: डीडीसी के एक व बीडीसी के चार पदों पर 19 को होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: डीडीसी के एक व बीडीसी के चार पदों पर 19 को होगा मतदान
Wed, 05 Feb 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 05 Feb 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत सदस्य के अमेठी ब्लॉक के सरायखेमा में महिला श्रेणी, गौरीगंज के गुवावां गांव में अनुसूचित जाति महिला श्रेणी, तिलोई के अहुरी में अन्य पिछड़ा वर्ग और जगदीशपुर ब्लॉक के देवकली प्रथम अनारक्षित श्रेणी का बीडीसी पद रिक्त चल रहा है।
रिक्त पदों के लिए चुनाव कार्यक्रम मंगलवार को जारी हुआ है। जिला पंचायत सदस्य के वार्ड संख्या तीन के महिला श्रेणी के लिए आरक्षित रिक्त चल रहे पद पर जनप्रतिनिधि निर्वाचित करने के लिए अधिसूचना जारी करते हुए बुधवार से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू होगी।
आठ फरवरी तक नामांकन पत्र जमा होंगे तो 10 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 11 फरवरी को नाम वापसी संग चुनाव चिह्न आवंटन की कार्रवाई पूरी होगी। 19 फरवरी को मतदान और 21 फरवरी को मतों की गणना होगी। बीडीसी के रिक्त पदों पर नामांकन पत्र बिक्री, जमा करने की प्रक्रिया संग परिणाम की घोषणा संबंधित ब्लॉक से पूरी होगी। डीडीसी के नामांकन सहित अन्य प्रक्रिया गौरीगंज तहसील स्थित एसडीएम कार्यालय में पूरी होगी।