फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Voting for the post of Bar Association President and General Secretary on 24th

Amethi News: बार एसोसिएशन अध्यक्ष व महामंत्री पद के लिए 24 को मतदान

Sun, 21 Jan 2024 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 21 Jan 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Voting for the post of Bar Association President and General Secretary on 24th
अमेठी सिटी। जिला बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष समेत 12 पदों निर्विरोध निर्वाचन प्रक्रिया पूरी हो गई। शनिवार को नाम वापसी के बाद एल्डर्स कमेटी की ओर निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों के बारे में जानकारी दी गई। अध्यक्ष व महामंत्री पद के लिए 24 जनवरी को मतदान होगा। कलेक्ट्रेट स्थित जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया के तहत शनिवार को नामांकन पत्रों के जांच का काम एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन अधिवक्ता राम शंकर शुक्ल की मौजूदगी में संपन्न हुआ। नामांकन पत्रों की जांच में सभी पत्र वैध मिले।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अशोक राज सिंह व रमाशंकर त्रिपाठी, मध्यम उपाध्यक्ष अनिल कुमार मौर्य व राम शंकर यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष रोमेश शुक्ल, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार मिश्र को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। इसी प्रकार उमेश चंद्र यादव को संयुक्त सचिव प्रशासन, भूपेंद्र मिश्र को संयुक्त सचिव पुस्तकालय, अमित कुमार शुक्ल को संयुक्त सचिव प्रकाशन व सतीश चंद्र मिश्र को सीनियर सदस्य निर्वाचित घोषित किया गया। जूनियर सदस्य पद पर संतोष कुमार पांडेय, जितेंद्र कनौजिया, अरुण कुमार मौर्य व आशीष कुमार सिंह को निर्वाचित चुना गया।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए केवल प्रसाद शुक्ल, गिरिजा बक्स सिंह व जर्नादन शुक्ल तथा महामंत्री पद पर अभिनेश कुमार शुक्ल व शशिलेश कुमार शुक्ल का नामांकन पत्र वैध मिला। 24 जनवरी को मतदान व मतों की गिनती के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed