{"_id":"621fb3474287b65dc36cd9b4","slug":"vote-counting-starts-from-postal-ballots-amethi-news-lko6201109185","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टल बैलेट से शुरू होगा मतगणना कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टल बैलेट से शुरू होगा मतगणना कार्य
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। जिला प्रशासन की ओर से 10 मार्च को मतगणना की तैयारी तकरीबन पूरी कर ली गई है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पड़े मतों की गिनती का कार्य कोविड प्रोटोकॉल के बीच दो-दो कक्षों में होगा। सभी कक्ष में सात-सात टेबल लगाई जाएंगी। पोस्टल बैलेट की मतगणना के लिए दो-दो टेबल अलग से होंगी। इसके अलावा दोनों कक्ष में एक-एक टेबल एआरओ व विधानसभा क्षेत्र के आरओ के लिए एक टेबल अलग से होगी।
आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के पांचवें चरण में शामिल गौरीगंज, अमेठी, तिलोई व जगदीशपुर में मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना की तैयारियां तेज हो गई हैं। कोविड प्रोटोकॉल के बीच निष्पक्ष मतगणना हो सके, इसके लिए इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज में अमेठी व जगदीशपुर तो मनीषी महिला पीजी कॉलेज में गौरीगंज व तिलोई विधानसभा क्षेत्र के मतों की गिनती की जाएगी। सभी विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना के लिए दो-दो कक्ष आरक्षित किए गए हैं।
मतगणना की शुरूआत सभी विधानसभा क्षेत्र में पोस्टल बैलेट के माध्यम से डाले गए मतों की गिनती से शुरू होगी। साढ़े आठ बजे तक पोस्टल बैलेट के माध्यम से पड़े वोटों की गिनती के बाद ईवीएम में पड़े मतों की गिनती का काम शुरू होगा। प्रत्येक विधानसभा के वोटों की गिनती के लिए जहां 14-14 टेबल रहेंगी, वहीं पोस्टल बैलेट के माध्यम से पड़े वोटों की गिनती के लिए दो-दो अतिरिक्त टेबल लगाए जाएंगे। मतगणना की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जहां सभी विधानसभा क्षेत्रों में लगाए गए 14 टेबलों पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा, वहीं स्ट्रांग रूम से मतगणना कक्ष तक लाई जा रही ईवीएम की वीडियो ग्राफी भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
एडीएम राजकुमार दुबेे ने बताया कि सभी मतगणना कक्षों में एक चक्र की मतगणना समाप्त होने के 20 मिनट के अंतराल पर एक अतिरिक्त मजिस्ट्रेट द्वारा पड़े मतों की सूचना व डेटा मीडिया सेंटर को उपलब्ध कराएगा। अतिरिक्त मजिस्ट्रेेट फाल्गुनी सिंह ने बताया कि मतगणना परिसर में प्रवेश से पहले एजेंट व उम्मीदवारों की सघन तलाशी ली जाएगी। परिसर के भीतर मोबाइल, कैलकुलेटर सहित किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक व ज्वलनशील सामाग्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।
विधानसभावार चिह्नित कॉलेज में 10 मार्च को सुबह आठ बजे से मतगणना का कार्य शुरू होगा। चुनाव लड़ रहे सभी उम्मीदवार व उनके एजेंट की कॉलेज में इंट्री एक घंटा पहले यानि कि सात बजे से शुरू कराई जाएगी। सभी उम्मीदवार को मतगणना कराने के लिए अपने एजेंट का पास बनवाने का आवेदन अपने क्षेत्र के आरओ के समक्ष करना होगा। आवेदन के बाद आरओ आयोग के निर्देशानुासर सभी प्रत्याशियों की ओर नामित मतगणना अभिकर्ता के लिए प्रवेश पास जारी करेंगे।
मतगणना कराने के लिए आने वाले एजेंटों को जारी पास के साथ फार्म 18 की द्वितीय प्रति लाना अनिवार्य होगा। जिनके पास फार्म 18 नहीं होगा, उनकी इंट्री नहीं हो सकेगी। मतगणना कक्ष के भीतर विवाद करने व सूचना लीक करने की स्थिति में संबंधित उम्मीदवार व उनके एजेंट को तत्काल मतगणना कक्ष से बाहर कर दिया जाएगा। मतों की गिनती कराने के लिए मतगणना कक्ष में पहुंचने वाले सभी उम्मीदवारों व एजेंटों से संबंधित आरओ गोपनीयता का शपथ पत्र भराएंगे। इसका उल्लंघन करते पाए जाने पर संबंधित एजेंट व उम्मीदवार का पास निरस्त कर उसे बाहर कर दिया जाएगा।