फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Villages will be developed with Rs 3.47 crore, proposal passed

Amethi News: 3.47 करोड़ से गांवों का होगा विकास, प्रस्ताव पास

Tue, 12 Sep 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 12 Sep 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Villages will be developed with Rs 3.47 crore, proposal passed
बाजार शुकुल (अमेठी)। ब्लॉक सभागार में मंगलवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक में 3.47 करोड़ रुपए से प्रस्तावित विकास के कामों को मंजूरी दी गई। इस दौरान बैठक में अधूरी पाइप लाइन का मुद्दा छाया रहा। बहादुरपुर ब्लॉक परिसर में बुधवार को एमएलसी शैलेंद्र सिंह की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक में मौजूद प्रधानों ने एमएलसी के समक्ष गांवों से जुड़ी प्रमुख समस्याएं रखी। कुछ प्रधानों ने बताया कि इस समय ग्राम सभा में पानी की पाइप लाइन का कार्य चल रहा है। कुछ जगहों पर कार्य को अधूरा छोड़ दिया गया है। एमएलसी ने कहा कि जल्द ही निराकरण करा कर रास्ता साफ करवाया जाएगा।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत प्रमुख रहमतुल निशा की अध्यक्षता में हुई बैठक में तीन करोड़ 47 लाख रुपये का भारी भरकम बजट पास किया गया। डीडीओ तेजभान सिंह ने क्षेत्र पंचायत बैठक का एजेंडा प्रस्तुत किया। बीडीओ अंजली सरोज ने कहा कि सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों से उनके क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों का प्रस्ताव लिया गया है। क्षेत्र पंचायत सदस्य भूपेंद्र विक्रम सिंह सोनू ने बैठक में प्रमुख रूप से सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों के द्वारा दिए गए प्रस्ताव को पास किए जाने की मांग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी क्षेत्र पंचायत सदस्य के साथ भेदभाव तरीके से काम न किया जाए। बैठक में सहायक विकास पंचायत अधिकारी सुरेन्द्र प्रताप सिंह, पावर कापोर्रेशन अवर अभियंता अश्वनी कुमार यादव, बीईओ शैलेन्द्र शुक्ला, सीएचसी अधीक्षक डाॅ सुधीर वर्मा, एडीओ सहकारिता आलोक दुबे, डीडीसी एम अहमद, प्रधान संघ ब्लाक अध्यक्ष सतीश मिश्रा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed