फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Villagers upset due to closure of highway

Amethi News: हाईवे पर कट बंद होने से ग्रामीण परेशान

Tue, 21 Jan 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 21 Jan 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Villagers upset due to closure of highway
मुसाफिरखाना (अमेठी)। लखनऊ-वाराणसी हाईवे बाईपास पर पलिया चंदापुर-रामरायपुर मार्ग के लिए बने कट को खोलवाने के लिए सोमवार को ग्रामीण तहसील पहुंचे। उन्होंने तहसील में सीडीओ को प्रार्थना पत्र देकर कट खोलवाने की मांग की।
विज्ञापन



वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग के किलोमीटर 108 व 109 के मध्य में एक कट बना था, जिसे सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए बंद करवाया गया है। कट बंद होने के दौरान भी ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया था, लेकिन कोई राहत नहीं मिली। कट बंद होने से हो रही परेशानी से नाराज ग्रामीण सोमवार को ग्राम प्रधान पलिया चंदापुर अशोक कुमार के साथ तहसील पहुंचे।
विज्ञापन



तहसील पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग के किलोमीटर 108 व 109 के मध्य में एक कट बना था। जिससे ग्राम पलिया चंदापुर, पिंडारा ठाकुर, पिंडारा महराज, पिंडारा करनाई, बेसारा पश्चिम, बेसारा पूरब, भीखीपुर, कपूरचन्दपुर, सूरपुर काशीपुर, सहोदरपुर, भगवानदीन का पुरवा, हरदोईया आदि गांवों के लोगों का आवागमन होता रहा है। बीते दिनों इस कट को राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग ने बंद कर दिया था, जिससे आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने समस्या का निदान करवाने की मांग की। इस मौके पर अर्जुन चौहान, सोनू चौहान, बृजेंद्र यादव, प्रदीप यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed