{"_id":"6505f5a0f905fa7be50d94d6","slug":"villagers-protested-against-catching-the-crane-amethi-news-c-96-1-slko1003-5245-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सारस को पकड़ने पर ग्रामीणों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सारस को पकड़ने पर ग्रामीणों ने किया विरोध
Sun, 17 Sep 2023 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 17 Sep 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
घर में बंद सारस
जगदीशपुर(अमेठी)। कमरौली थाने के कोयलारा मुबराकपुर गांव स्थित सीवान में मौजूद एक सारस को सिंदुरवा गांव के कुछ लोग शनिवार को पकड़ कर अपने घर ले गए। यह मामला संज्ञान में आते ही कोयलारा मुबराकपुर गांव के ग्रामीणों ने विरोध करते हुए मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने वन विभाग से संपर्क कर सारस को सुरक्षित स्थान पर भेजने की कोशिश के साथ जांच में जुटी है।
कमरौली थाना क्षेत्र के कोयलारा मुबारकपुर के सीवान में रहने वाले सारस पक्षी ग्रामीणों के बीच काफी हिल-मिल गया । ग्रामीण के पास वह आता रहता है तो ग्रामीण भी उसे भोजन के रुप में कुछ देते रहते थे। शनिवार को कोयलारा मुबराकपुर गांव के सीवान से पड़ोसी गांव सिंदुरवा के कुछ लोगों ने पकड़कर सारस को अपने घर ले आए और चैनल के अंदर सारस को रख दिखा। सारक को पकड़ कर घर जाने की जानकारी कोयलारा मुबराकपुर के ग्रामीणों को हुई तो सारस आजाद करने की बात कहते हुए पकड़ने का विरोध करने लगे। इसी बीच किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मामले की सूचना वन विभाग को देते हुए सारस को सुरक्षित स्थान पर भेजने की कोशिश के साथ मामले की जांच में जुटी है। एसओ कमरौली अभिनेष कुमार ने बताया कि सारस को घर लाने की सूचना मिली है। वन विभाग टीम को बुलाया गया है। टीम के आने के बाद सारस को सुरक्षित स्थान पर भेजा जाएगा। डीएफओ डीएन सिंह ने बताया कि टीम भेजकर सारस को सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा। सारस पकड़ कर घर लाने वालों के खिलाफ विभागीय नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।